8:36 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में स्व. रूपराम यादव पहलवान की स्मृति में विशाल दंगल संपन्न, कछला के आजिम बने जिला केसरी


उझानी में स्व. रूपराम यादव पहलवान की स्मृति में विशाल दंगल संपन्न, कछला के आजिम बने जिला केसरी।

उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर।

कस्बे के एमजीपी ग्राउंड में स्व. रूपराम यादव पहलवान की स्मृति में चल रहा तीन दिवसीय विशाल दंगल बृहस्पतिवार देर शाम संपन्न हो गया। अंतिम दिन पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक झूम उठे। दंगल में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और यूपी के नामी पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की।

आज की कुश्तियों का शुभारंभ विधायक महेश चंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, सर्राफ मनीष गोयल और डॉ. रिजवान अहमद ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।

दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती जिला केसरी के लिए हुई। इसमें कछला के आजिम पहलवान ने मोहित गूरा नवीगंज को हराकर जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक घमासान चला। आजिम की जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। वहीं ब्लाक केसरी का खिताब शिवम् मकबरा उझानी ने अपने नाम किया।

रिंकू कासगंज और शेरा हाथरस की कुश्ती बराबर रही। राहुल दिल्ली व चंद्रशेखर बिसौली के बीच, हरिओम कादरचौक व हसीन समेत कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। शामली के पहलवान ने भी शानदार जीत दर्ज की।

दंगल अध्यक्ष हरवंश यादव पहलवान, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा, रेलवे कोच सत्यनारायण गुरु जी ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार व कुश्ती देकर सम्मानित किया।

रैफरी की भूमिका राजेन्द्र पहलवान और पीटीआई रामदास यादव ने निभाई। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, अंकुर वार्ष्णेय, संदीप सक्सेना, कार्तिक अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, विशाल चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.