12:05 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

सज गया शिक्षक एमएलसी चुनाव का मंच, उझानी में बूथों पर पहुंचे पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल

सज गया शिक्षक एमएलसी चुनाव का मंच, उझानी में बूथों पर पहुंचे पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल।

उझानी, बदायूं 23अक्टूबर।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर उझानी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान के लिए मंच पूरी तरह सज गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने उझानी पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लो के बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पूर्व मंत्री ने बूथ पर मौजूद कार्यकर्ताओं से चल रही चुनावी गतिविधियों और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और चुनाव प्रक्रिया को और चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

हरी सिंह ढिल्लो भारी मतों से जीतेंगे – विमल कृष्ण अग्रवाल-
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज भाजपा के साथ है। हरी सिंह ढिल्लो शिक्षकों के सच्चे हितैषी हैं और उन्होंने हमेशा शिक्षकों की आवाज को विधान परिषद में बुलंद किया है। इस बार भी शिक्षक उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने का काम करेंगे।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, जिला मंत्री अजय तोमर, नीरज माहेश्वरी, गोविंद सपरा, मदन मोहन लोधी, किशनचंद्र शर्मा, संदीप सक्सेना, रजत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.