बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कॉलेज-कॉलेज घूमकर मांगे डॉ. ढिल्लों के लिए वोट, शिक्षकों में दिखा उत्साह।
उझानी में अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज के बाद अन्य कॉलेजों में भी किया जनसंपर्क, बोले- शिक्षक हित ही भाजपा का संकल्प।

उझानी/बदायूं 21 अक्टूबर ।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मोर्चा संभाल लिया है।
नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में बैठक के बाद विधायक हरीश शाक्य ने उझानी क्षेत्र के अन्य इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में घूम-घूमकर शिक्षकों से जनसंपर्क किया।



विधायक ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है और भाजपा सरकार ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए काम किया है। डॉ. हरी सिंह ढिल्लों खुद शिक्षक वर्ग से आते हैं, इसलिए वे शिक्षकों का दर्द बेहतर समझते हैं।
उन्होंने सभी शिक्षक मतदाताओं से अपील की कि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग कर डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान कई शिक्षक संगठनों ने विधायक को समर्थन का भरोसा दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com