11:00 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

जगत में श्री जगत रामलीला महोत्सव में धूमधाम से हुआ रावण दहन, उमड़ी भारी भीड़

जगत, बदायूं। श्री जगत रामलीला महोत्सव में विजयदशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन धूमधाम से किया गया। रावण दहन देखने के लिए महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 25 से 30 हजार लोग शामिल हुए। पूरा आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी और पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

महोत्सव में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष केशव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, प्रबंधक सुनील गुप्ता, मंत्री उमेश सक्सेना, देवनारायण शर्मा, महेंद्र प्रजापति, रामकिशोर गुप्ता, देवेंद्र यादव, संजीव सक्सेना और पूर्व प्रधान कैलाश नारायण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रावण दहन के साथ ही महोत्सव में विजयदशमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.