8:38 am Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

डॉ. ढिल्लों के समर्थन में विधायक हरीश शाक्य ने किया जनसंपर्क

बिल्सी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की और समर्थन मांगा। विधायक ने उझानी के बांके बिहारी डिग्री कॉलेज, अयोध्या प्रसाद डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, अशर्फी देवी इंटर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिमला हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज और संतोष कुमारी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज में शिक्षकों से संपर्क किया। इसके अलावा संजरपुर के अवधेश कुमार मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, रोहान के ओम नमः शिवाय इंटर कॉलेज, बुटला क्षेत्र के आरबीएस इंटर कॉलेज बुटला दौलत व कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज बुटला बोर्ड और कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में शिक्षक बैठकों में भाग लिया। विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज का वास्तविक निर्माता है। भाजपा सरकार ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान और हितों के लिए कार्य किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.