।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
एसएसपी के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर गांव बसौमा के ब्रह्मदेव महाराज मठ पीपल के पेड़ के नीचे ओमकार के खेत में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 1550 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
फारुख अली पुत्र निसार अहमद, बसोमा, पोप सिंह पुत्र नत्थूलाल, बसोमा,कुँवरपाल पुत्र किशन बसोमा,धर्मेन्द्र पुत्र वीरपाल सिंह, बसोमा,
इकरार पुत्र अबरार, बसोमा को गिरफ्तार कर बैधानिक कार्यवाही की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com