
उझानी में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
कोतवाली उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पीर की मजार से करीब 10 कदम की दूरी पर अब्दुल्लागंज जिरौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त जीलान पुत्र आरिफ उम्र निवासी ग्राम खैरपुर बल्ली थाना सहसवान बदायूं को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी के संबंध में कोतवाली उझानी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com