11:53 am Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भक्ति का सैलाब: राम-सुग्रीव मिलन और लंका दहन देख भावुक हुए श्रद्धालु, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने की आरती

उझानी में भक्ति का सैलाब: राम-सुग्रीव मिलन और लंका दहन देख भावुक हुए श्रद्धालु, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने की आरती।

उझानी (बदायूं) 21 अक्टूबर ।

श्री रामलीला महोत्सव के मंच पर मंगलवार रात भक्ति और भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री हरि रासलीला मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने रात 9 से 12 बजे तक ऐसी लीला दिखाई कि पूरा पंडाल “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा।

मंच पर जब श्री राम-सुग्रीव मिलन, माता सीता की खोज और लंका दहन का दृश्य आया तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। हनुमान जी द्वारा लंका दहन की लीला पर तो लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

इस दिव्य लीला के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी की महाआरती का आयोजन हुआ। आरती के मुख्य यजमान के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा और नगर के प्रमुख समाजसेवी भूपेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता सपरिवार पहुंचे। दोनों ने विधि-विधान से भगवान का तिलक-पूजन और माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला के अध्यक्ष रतन जिंदल, रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संरक्षक धनसुख अग्रवाल और महामंत्री मनमोहन शर्मा , अरविंद शाक्य ने सभी यजमानों को प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पूरे आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रही। देर रात तक हजारों श्रद्धालु रामलीला का आनंद लेते रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.