9:21 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी -साहूकारा मोहल्ले में बच्चों ने फूंका रावण का पुतला, रामलीला में दिखा अद्भुत अभिनय

उझानी (बदायूँ) 20 अक्टूबर ।

साहूकारा मोहल्ले में बच्चों द्वारा आयोजित रामलीला में विजयदशमी पर रावण दहन धूमधाम से किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ बच्चों ने प्रभु श्रीराम की लीला का सुंदर मंचन किया।


बच्चों द्वारा आयोजित रामलीला में राम की भूमिका में गर्व वार्ष्णेय, लक्ष्मण की भूमिका में लक्ष्य गुप्ता, सीता की भूमिका में उन्नति वार्ष्णेय और हनुमान जी की भूमिका में चुन्नू वार्ष्णेय ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इनके साथ प्रीति वार्ष्णेय, दिव्या वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, सोनम वार्ष्णेय और दिशा*ने भी विभिन्न किरदारों को निभाने में बच्चों को सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन रोहित गुप्ता, नवनीत वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय कैलाश वार्ष्णेय व समस्त मोहल्लेवासियों ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार आते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.