
उझानी में दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बाईपास से दबोचा।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों व वांछितों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आज बाईपास से बिल्सी जाने वाले रास्ते से अभियुक्त विकास पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम गुदनी खोसारे थाना बिल्सी बदायूं को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि वादी मेवाराम पुत्र खंजनलाल निवासी ग्राम मानकपुर थाना उझानी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 223/26 धारा 80(2)/85/115(2) BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com