6:31 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

अवैध कब्जों के खिलाफ भाकियू (चढूनी) का धरना 12वें दिन जारी

अवैध कब्जों के खिलाफ भाकियू (चढूनी) का धरना 12वें दिन भी जारी

बदायूं। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने जनुइया गांव के जमीन विवाद और नई सराय में नाले व आम रास्ते पर कथित कब्जे की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन बरेली मंडलायुक्त कार्यालय तक बढ़ाया जाएगा। धरने में जुबैर, बीयीशुदास, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, शरीफ अब्बासी, भगवान दास, नूरुद्दीन, दिलशाद और प्रेमवती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.