6:31 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

उझानी पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस ने 20 अक्टूबर को इशरार पुत्र लड़ेते, निवासी अयोध्या गंज, थाना उझानी, बदायूं को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस मामले में थाना उझानी पर मुकदमा संख्या 403/26, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.