कुंवरगांव पुलिस ने 12 बोर की देशी बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा

बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंवरगांव पुलिस ने संजीव कुमार पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम बनगवां, थाना कुंवरगांव, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को ग्राम बनेई से ग्राम चकोलर की ओर जाने वाले रास्ते से एक 12 बोर की देशी बंदूक और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
इस मामले में थाना कुंवरगांव पर मुकदमा संख्या 155/26, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com