सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
दातागंज/शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर गढ़िया रंगीन क्षेत्र के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 वर्षीय किशोरी आर्या द्विवेदी की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद निवासी अरविंद द्विवेदी की पुत्री आर्या द्विवेदी अपनी माता रुपाली द्विवेदी और सुनीता कलश के साथ स्कॉर्पियो से यात्रा कर रही थीं। बताया गया कि गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज लाया गया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आर्या द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना दातागंज पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसे में किशोरी की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com