7:55 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

नवमी पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय यज्ञ, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु


नवमी पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय यज्ञ, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

कुंवरगांव। शारदीय नवरात्र की नवमी पर नगर कुंवरगांव में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। यज्ञ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यज्ञ का संचालन ओमपाल शास्त्री और उनकी संगीत टीम ने मंत्रोच्चार एवं भजनों के साथ किया। इस दौरान शेर सिंह, शेष माहेश्वरी, सुरेश वार्ष्णेय, महिपाल रस्तोगी, भगवान सिंह, सोहन लाल शर्मा और अजीत सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। संगीत टीम में पुष्पेंद्र सिंह, शिव स्वरूप प्रधान और ढक्कन लाल शामिल रहे। वहीं विमला देवी ने यज्ञ की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नवमी के अवसर पर नगर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। गमा गेट मंदिर और ठाकुरद्वारा मढ़िया बहसी सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता रानी के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.