11:53 am Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज नगर पालिका को मिली आधुनिक सभागार और अतिथि कक्ष की सौगात, विधायक बब्बू भैया ने किया लोकार्पण

दातागंज नगर पालिका को मिली आधुनिक सभागार और अतिथि कक्ष की सौगात, विधायक बब्बू भैया ने किया लोकार्पण

केशव गुप्ता

₹61.21 लाख की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक मीटिंग हॉल, स्वच्छता प्रहरियों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
दातागंज (बदायूं)। नगर पालिका परिषद दातागंज में विकास कार्यों को नई गति देते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने ₹61.21 लाख की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार (मीटिंग हॉल) एवं अतिथि कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया। इस आधुनिक सभागार के निर्माण से नगर पालिका के कार्यों, बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों यानी ‘स्वच्छता प्रहरियों’ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.