6:14 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस को मिली सफलता, 12 वर्षीय अनमोल सकुशल बरामद

कादरचौक पुलिस को मिली सफलता, 12 वर्षीय अनमोल सकुशल बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद के थाना कादरचौक पुलिस ने घर से लापता हुए 12 वर्षीय बालक अनमोल को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक की बरामदगी से परिजनों को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम ललुआ नगला निवासी सुनीता पत्नी हरिओम ने 10 अक्टूबर 2026 को अपने पुत्र अनमोल के घर से चले जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना कादरचौक में मुकदमा संख्या 300/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
19 अक्टूबर को विवेचक उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बालक को ग्राम कुढ़ाशाहपुर तिराहे से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.