शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर मंथन, विधायक बब्बू भैया ने शिक्षकों व पार्टी पदाधिकारियों से किया संवाद
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। आगामी एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर मंगलवार को सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, उसावां में बैठक आयोजित की गई। इसमें दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने शिक्षकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों तथा संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
विधायक ने चुनाव में संगठन की सक्रिय भूमिका, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर चुनावी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान एमडी सत्यदेव यादव, अशोक राठौर, प्रधानाचार्य दाताराम गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर सहित अनेक शिक्षक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com