1:44 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

खेत की ट्यूबवेल पर मिला 45 वर्षीय किसान का शव

खेत की ट्यूबवेल पर मिला 45 वर्षीय किसान का शव, गांव में मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के जरीफपुर गड़िया गांव में खेत की ट्यूबवेल पर 45 वर्षीय किसान बाकेलाल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, किसान का शव खेत की ट्यूबवेल पर मिला। शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए, जिससे मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, किसान की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में मौत की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.