12:33 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

उसावाँ में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन

उसावाँ में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन, गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
रितिक हिन्दू के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम, संतों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने की सहभागिता

केशव गुप्ता

उसावाँ (बदायूँ)। राष्ट्रीय बजरंग दल, उसावाँ की ओर से आज रितिक हिन्दू के नेतृत्व में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के संत-महात्माओं और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री पंकज जी, जिला महामंत्री रितिक हिन्दू जी, नगर अध्यक्ष लाल सिंह जी, विवेक चौहान जी, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र गुप्ता जी, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर जी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मुंझीलाल कश्यप जी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह जी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चमन गुप्ता जी, रत्नेश गुप्ता जी, राजकीय ठेकेदार रितिक चौहान जी एवं रतन गुप्ता सहित क्षेत्र के संत गण और सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के सदस्यों ने आपसी एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.