बिसौली कोतवाली के गेट पर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने युवक का किया चालान
केशव गुप्ता
‘मुन्ना होगा मिर्जापुर का, यहां के बाहुबली हैं हम’ गाने पर बनाई थी रील, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
बदायूं। बिसौली कोतवाली के गेट पर दबंगई वाले गाने पर डांस करते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, मानपुर गांव निवासी शिवम ने ‘मुन्ना होगा मिर्जापुर का, यहां के बाहुबली हैं हम’ गाने पर डांस करते हुए कोतवाली गेट पर रील बनाई थी। इसके बाद उसने इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए बिसौली पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी इंस्टाग्राम आईडी से रील हटवाई। पुलिस ने शिवम का शांतिभंग में चालान करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी भी दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com