4:40 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

कादरचौक क्षेत्र में धर्मकांटे के पास हुआ हादसा, टक्कर मारकर चालक फरार

बदायूं। जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा असरासी और रमजानपुर गांव के बीच धर्मकांटे के पास हुआ। मृतक की पहचान भमुइया गांव निवासी अमन पुत्र ननकू उर्फ सिद्दीकी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अमन अपनी बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अमन को अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमन के चाचा अख्तर के मुताबिक, वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनकी शादी महज चार महीने पहले हुई थी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
कादरचौक थाना पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.