6:13 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

शिवपुरम मोड़ से कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शिवपुरम मोड़ से शारिक उर्फ मोईन पुत्र जमील, निवासी अब्बासी वाली गली, मोहल्ला जालंधरी सराय, थाना कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 255/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन और कोतवाली थाने में चोरी से संबंधित आरोप, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.