बदायूं में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, भव्य रावण दहन देखने उमड़े लोग
केशव गुप्ता
बदायूं। रामलीला ग्राउंड में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान परंपरागत रूप से रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी व रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।








bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com