8:33 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस ने 21 पौव्वे देशी शराब के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उसावां पुलिस ने 21 पौव्वे देशी शराब के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 21 पौव्वे देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुरजमान पुत्र अमर सिंह निवासी खानपुर खुर्द, थाना नखासा, जिला संभल के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात करीब 11:06 बजे गिलटैया मोड़ तिराहे के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखे 200 एमएल के 21 पौव्वे देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने शराब का नमूना लेकर शेष शराब को सील कर दिया।
आरोपी के खिलाफ थाना उसावां में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.