5:31 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस की कार्रवाई, चार गांवों से 9 लोगों का चालान

उघैती पुलिस की कार्रवाई, चार गांवों से 9 लोगों का चालान

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार गांवों में विवाद कर रहे नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई ग्राम हमूपुर भूड़, कमनपुर भूड़, नागर पुखरा और खंडुआ में की गई। इनमें हमूपुर गांव से दिनेश, धर्मपाल और मुकेश, कमनपुर भूड़ से देवपाल और सुलेन्द्र, नागर पुखरा से विकास और संजीव तथा खंडुआ से कन्नू बाबू और नरेंद्र शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.