7:54 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग में सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, 25 हजार की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हुए बदमाश

मूसाझाग में सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, 25 हजार की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हुए बदमाश

केशव गुप्ता

बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर सवार थे तीन लुटेरे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और मोबाइल, नकदी, चाबियां व कीमती सामान से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दातागंज के वार्ड नंबर 15 निवासी अरुण वर्मा पुत्र मुकेश वर्मा मनकापुर कौर में ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं। रविवार 18 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौटते समय सकतपुर अंडरपास से आगे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि बदमाश व्यापारी का सैमसंग मोबाइल, पर्स, जेब में रखी नकदी, 12 चाबियां और पिट्ठू बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब 25 हजार रुपये और कीमती सामान रखा था।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.