11:54 am Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कल शाम 6 बजे होगा अधर्म का अंत, धू-धू कर जलेगा रावण

उझानी में कल शाम 6 बजे होगा अधर्म का अंत, धू-धू कर जलेगा रावण।

राम-रावण युद्ध का होगा भव्य मंचन, आतिशबाजी से सजेगा रामलीला ग्राउंड।

उझानी (बदायूं) 21 अक्टूबर ।

नगर में दशहरा पर्व का सबसे बड़ा आकर्षण अब बस कुछ घंटे दूर है। श्री रामलीला ग्राउंड में कल शाम 6 बजे अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल बंटी ने बताया —

कल शाम 6 बजे रामलीला ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम होगा। इससे पहले भगवान राम और लंकापति रावण के बीच महायुद्ध की भव्य लीला का मंचन श्री हरि रासलीला मंडल, वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। रावण दहन के साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी होगी।

कमेटी ने सभी नगरवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.