उझानी में स्व. रूपराम पहलवान की स्मृति में तीन दिवसीय विशाल दंगल कल से, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा करेंगे शुभारंभ।
श्री रामलीला महोत्सव के तहत श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला कर रही आयोजन, देश के नामी पहलवान दिखाएंगे दांव।
उझानी (बदायूं) 19 अक्टूबर।
रामलीला की धरती उझानी में एक बार फिर अखाड़े की मिट्टी गरमाने वाली है। नगर के सुप्रसिद्ध स्व. रूपराम सिंह पहलवान जी की स्मृति में श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला (रजि.) द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के तहत विशाल दंगल का शुभारंभ मंगलवार से होने जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस महादंगल में प्रदेश ही नहीं, देश के नामचीन पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
दंगल संयोजक हरवंश यादव पहलवान व कमेटी अध्यक्ष
सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने बताया कि दंगल का आयोजन 20, 21 और 22 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अखाड़े को दुरुस्त कर दिया गया है।
दंगल के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री मा. बी.एल. वर्मा मौजूद रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस महादंगल की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष और दंगल अध्यक्ष हरवंश पहलवान करेंगे।

उझानी क्षेत्र में कुश्ती को जिंदा रखने वाले स्व. रूपराम सिंह यादव पहलवान जी का नाम आज भी पहलवानी के क्षेत्र में बड़े सम्मान से लिया जाता है। उन्हीं की स्मृति में हर साल यह विशाल दंगल आयोजित किया जाता है।
रामलीला कमेटी अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि इस बार का दंगल ऐतिहासिक होगा। विजेता पहलवानों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और चांदी की गदा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने नगर व क्षेत्र के सभी कुश्ती प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दंगल का आनंद लेने के साथ पहलवानों के होंसला अफजाई की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com