बदायूं के उसावां में गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचदेवरा दीवाननगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने गांव के अनिल और हरदेश के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
शिकायत के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 को दोनों युवक कथित तौर पर शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचा निकालकर धमकी दी। इसके बाद 17 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे अनिल ने दोबारा घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने 18 अक्टूबर को उसावां थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com