4:47 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

प्रधान पर जानलेवा हमले का आरोपी शमशाद गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

प्रधान पर जानलेवा हमले का आरोपी शमशाद गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने ग्राम उदयपुर के प्रधान इस्लामुद्दीन पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, बगरैन चौराहे के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी शमशाद पुत्र गफ्फार खां, निवासी ग्राम उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर इस्लामुद्दीन पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की बात स्वीकार की।
इस मामले में पुलिस 16 अक्टूबर को आरोपी के चार साथियों राशिद, हामिद, बल्लू और समेराज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने शमशाद के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम: गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता, कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.