4:52 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

वजीरगंज पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त महेन्द्र पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम कन्जुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:18 बजे बिल्सी रोड स्थित एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 0261/26 में बीएनएस की धारा 75, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है। यह कार्रवाई अपराध निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पॉक्सो एक्ट न्यायालय, बदायूं में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.