चीनी के बढ़ते दामों ने छीनी मिठाइयों की मिठास।
त्योहार से पहले चीनी 62 रुपये किलो पार, मिठाइयां 20 रुपये किलो तक महंगी।
उझानी 3 नबंवर ।
त्योहार से पहले चीनी के दामों में एक बार फिर 10 रुपये प्रति किलो से अधिक का इजाफा होने का मिठाइयों की कीमतों पर बड़ा असर पड़ा है। चीनी के दाम 62 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं तो मिठाइयों के दाम भी 20 रुपये किलो तक बढ़े हैं। रबड़ी सहित कई मिठाइयों की कीमत 300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। वहीं देसी घी से तैयार मिठाइयां भी 10 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई हैं।
कारोबारियों का कहना है कि चीनी के साथ खोवा और अन्य कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने कारोबार की लागत बढ़ा दी है। त्योहार के चलते मिठाइयों की मांग बढ़ रही है, लेकिन महंगाई के कारण ग्राहकों को भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।



चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी का सीधा असर हमारे कारोबार पर पड़ा है। खोवा और चीनी प्रमुख सामग्री हैं। इनके महंगे होने से मिठाइयां तैयार करने की लागत बढ़ गई है। ऐसे में कुछ मिठाइयों के दाम 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाने पड़े हैं।
-सुमित माहेश्वरी, मिठाई विक्रेता, उझानी।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। देसी घी की मिठाइयों से लेकर रबड़ी और मावे की मिठाइयों तक पर महंगाई का असर है। कच्चे माल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं।
-कुलदीप वार्ष्णेय, मिठाई विक्रेता, उझानी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com