4:00 am Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

बुखार से दो महिलाओं की मौत, गांव में दहशत का माहौल

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में मौसम बदलने के साथ ही बुखार का प्रकोप काफी बढ़ गया है। दो दिन के भीतर बुखार से दो महिलाओं की मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, कई अन्य ग्रामीण भी बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ओमवती (55) पत्नी मोतीराम शाक्य और श्यामकली (45) पत्नी रामसेवक पाली की शनिवार शाम बुखार से मौत हो गई। दोनों महिलाओं की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.