7:58 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

*बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 1 नवंबर को

*बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 1 nov ko
बदायूँ: 31 अक्टूबर। सिविल जज(सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 01 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य के हितार्थ संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा विधिक सहायता एवं सेवाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में खादी, उद्योग, कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, मत्स्य, पंचायती राज, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा, एलडीएम, डूडा, नेडा, विद्युत, श्रम, डीएसओ, समाज कल्याण, महिला कल्याण, प्रोबेशन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, एनआरएलएम आदि विभिन्न विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु स्टॉल लगाएंगे।
—–

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.