12:06 am Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

दियोहरा शेखपुर में नवनिर्मित शिव शक्ति मां दुर्गा काली मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारा, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

दहगवां, बदायूं। तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर में नवनिर्मित त्रिमूर्ति मंदिर स्थित शिव शक्ति मां दुर्गा काली मंदिर में आज विधि-विधान के साथ 19 देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
मंदिर का निर्माण स्वर्गीय धर्मपाल सिंह के पुत्र योगेश कुमार और राजकुमार ने कराया है। चित्रकूट से आए पांच आचार्यों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस अवसर पर खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ भंडारा रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया गया।
भंडारे का शुभारंभ नगर पंचायत दहगवां के पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कल्लू दादा के पुत्र कुलदीप गुप्ता, लालतेश शाक्य, देव प्रकाश, हरीश यादव और राजेश यादव ने पहुंचकर किया। सभी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मालपुर ततेरा चौकी से si यतेंद्र कुमार पूरा स्टाफ के साथ भंडारे में शामिल हुआ
कार्यक्रम में नरेंद्र दिवाकर, ओमपाल, श्रीपाल, अमरपाल, जयसिंह, राजेश मास्टर, आशुतोष मास्टर, कश्यप, देवेश शर्मा, ठाकुर संजीव कुमार सिंह ठाकुर, रामगोपाल सिंह सिंह, जसपाल सिंह, अनेक पाल, खुशीराम मौर्य, बब्लेश, सतराम, नींबू, नितिन, कुमारपाल, श्यामलाल, राजपाल, मनीष, सोमवीर, करू, रामवीर, सौदान, नवाब सिंह, आकाश, मलखान, मुनेश सहित पत्रकार यतेंद्र पाल, दिवाकर समाज के अनेक लोग और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण, मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे को गांव के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण आयोजन बताया। यह खबर बना दो से अभी की

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.