4:00 am Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाकर समाज को बनाएं सशक्त : हरीश

बिल्सी में हुई सविता और नाई समाज की संगोष्ठी
बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित विधायक हरीश शाक्य के आवास पर सेन, सविता और नाई समाज की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक समेत समाज के लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और समाज के प्रति किए गए योगदान को याद किया। संगोष्ठी में विधायक ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन पिछड़े, वंचित और शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को मजबूत और सशक्त बनाया जा सकता है। इससे पहले ओमपाल सिंह सविता ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी एकजुटता के साथ ही शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारवान बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। संगोष्ठी में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र, यादकिशोर, जयप्रकाश, रामौतार, भीमपाल श्रीवास्तव, प्यारेलाल, पूर्व सभासद ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रामसेवक श्रीवास्तव, नंदकिशोर, शिवकुमार, सभासद अमित श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र, उमेश चंद्र, दिनेश माथुर, पिंकू श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, रामबाबू श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, गजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.