3:06 am Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

जहर देकर तीन पशुओं को मारा, पांच बीघा मिर्च की फसल भी की बर्बाद

किसान का 10 लाख रुपये के नुकसान का आरोप, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमेंढ़ में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक किसान की पशुशाला में बंधे चार पशुओं को जहर दे दिया। इनमें तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने किसान की पांच बीघा शिमला मिर्च की फसल भी बर्बाद कर दी। किसान ने करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी वीरेंद्र पाल प्रजापति पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि रविवार सुबह पशुशाला पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। चारों पशुओं की हालत बिगड़ी हुई थी। इनमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर अवस्था में था। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने रात में पशुओं को जहर देने के साथ ही उनकी शिमला मिर्च की फसल भी नष्ट कर दी। सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी पर एसडीएम गौरव आर्य ने जांच के लिए टीम को गांव भेजा। इधर, सीओ आलोक सिद्दू ने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बिल्सी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.