8:03 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के रंगमंच पर चल रही रामलीला में मेघनाथ लक्ष्मण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के रंगमंच पर चल रही रामलीला में मेघनाथ लक्ष्मण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को त्रेतायुग की रामकथा का साक्षात अनुभव करा दिया। मंचन के दौरान युद्धभूमि में मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके बाद मेघनाथ द्वारा शक्ति बाण चलाए जाने पर लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। लक्ष्मण को मूर्छित देख प्रभु श्रीराम की व्याकुलता और भाई के प्रति उनका असीम प्रेम देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। पूरे मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से रामलीला परिसर गूंजता रहा। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.