उझानी में ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी सर्दी।
अधिकतम 30 तो न्यूनतम 18 डिग्री रहा तापमान।
उझानी बदांयू 3 नवंबर।
नवंबर की शुरुआत के साथ ही जिले में सर्दी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह तड़के और देर रात तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तड़के घने कोहरे जैसी ठंडक रही, जिसके चलते मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग गर्म कपड़ों में नजर आए।
दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई, दोपहर में धूप के तेवर तल्ख रहे। महिलाओं और युवतियों ने दुपट्टे से चेहरा ढककरl धूप से बचाव किया। शाम करीब 5 बजे आसमान में हल्के बादल छाए रहे और रात होते-होते फिर ठंड बढ़ गई।
रात में ठंड का एहसास इस कदर बढ़ा कि लोगों को एसी बंद कर कंबल और चादर का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com