उझानी में एसएसके पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘नव्योरा’ की तैयारियां जोरों पर।
5 नवंबर को भगवान दास पैलेस में बिखरेगा बच्चों की प्रतिभा का जलवा।
उझानी (बदायूं)3 नवंबर ।
नगर के एसएसके पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘नव्योरा – एनुअल फंक्शन’ इस बार बेहद खास होने जा रहा है। विद्यालय का भव्य वार्षिकोत्सव आगामी 5 नवंबर को पंडित भगवान दास पैलेस में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर स्कूल में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों को संवारने के लिए प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रशांत आर्य और रवि कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों कोरियोग्राफर बच्चों को सांस्कृतिक, संगीत और नृत्य की बारीकियां सिखा रहे हैं। रिहर्सल के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विद्यालय के मैनेजर अनुभव शर्मा ने बताया कि इस बार का वार्षिकोत्सव पिछले सभी कार्यक्रमों से हटकर होगा। बच्चों का धमाल देखने लायक होगा। वहीं डायरेक्टर अंबिका शर्मा और प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह राना ने बताया कि 5 नवंबर को मंच पर बच्चों की एक से बढ़कर एक सुंदर, मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की थीम ‘सेलिब्रेटिंग आर्ट, टैलेंट एंड एक्सीलेंस’ रखी गई है, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगीत प्रस्तुति, छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और कला-संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सोनू ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
बता दें कि एसएसके पब्लिक स्कूल का नारा ‘Where Dreams Take Flight’ है और इस बार ‘After a long wait, the stage comes alive again’ टैगलाइन के साथ बच्चों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com