गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में आगामी 20 एवं 21 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाली ICSSR प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के क्रम में 2 नवम्बर 2026 को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर इन्दु शर्मा के निर्देशन में किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “Artificial Intelligence and Society in India: Transforming Society, Ethical Issues, Over-Reliance and Policy Regulations” है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव, उसके उपयोग, लाभ, चुनौतियों तथा समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जीवन कुमार ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AI किस प्रकार कार्य करता है तथा दैनिक जीवन, शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में यह हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने AI के व्यावहारिक उपयोगों के उदाहरण देते हुए छात्राओं को इस आधुनिक तकनीक की संभावनाओं से परिचित कराया।
इसके पश्चात डॉ. सरला चक्रवर्ती ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के शैक्षिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने छात्राओं को तकनीक का उपयोग अपनी रचनात्मकता एवं तार्किक क्षमता के विकास के लिए करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दैनिक जीवन, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों में बढ़ते महत्व पर भी चर्चा की गई। साथ ही AI के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग, डेटा सुरक्षा तथा तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम आगामी राष्ट्रीय संगोष्ठी की पृष्ठभूमि में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाओं, उपयोगिताओं और चुनौतियों से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अंत में सेमिनार की संयोजिका डॉ. इति अधिकारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति महाविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com