7:18 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

बेरोजगारों के लिये लगेगा रोजगार मेला

बेरोजगारों के लिये लगेगा रोजगार मेला
बदायूँः 02 नबम्बर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 03 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर परिसर में तथा 04 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से ककराला रोड स्थित बी0आई0एम0टी0 परिसर बदायूँ में रोजगार मेला आयोजित होगा। रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उपरांत नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने वाली 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
——-
किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित
बदायूँः 02 नबम्बर। रबी सीजन 2026-27 के लिए जनपद के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित किया गया है। आवंटन के सापेक्ष जनपद को कुफरी किरन, कुफरी फाईसोना, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति. कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन एवं कुफरी बहार आलू बीज प्राप्त हो चुका है। आलू बीज आधारीय प्रथम सीड साइज रू0 2630, आधारीय प्रथम ओवर साइज रू0 2040, आधारीय द्वितीय सीड साइज रू0 2480 प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के आलू उत्पादक कृषकों से अपील की है कि आलू उत्पादक कृषक आलू बीज एस०आर० कोल्ड स्टोरेज नवादा, से नकद मूल्य पर प्राप्त कर सकते हैं। आलू बीज प्राप्त करने संबंधी अधिक जानकारी कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, से या आलू बीज प्रभारी देवेन्द्र कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक, मोबाइल नंबर 7983319256 से प्राप्त कर सकते हैं।
—–

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.