6:51 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- भैंसों के चारे में जहर मिलाया, दो भैंस व एक पड़िया की मौत, पांच बीघा मिर्च की फसल उजाड़ी।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया पंजीकृत।

बिल्सी / बदायूँ 2 नवंबर ।

थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बमेड़ में अज्ञात लोगों ने एक किसान की दो भैंसों और एक पड़िया को चारे में जहरीला पदार्थ मिलाकर मार दिया और उसकी पांच बीघा शिमला मिर्च की फसल उखाड़कर नष्ट कर दी। पीड़ित किसान ने थाना बिल्सी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी मुन्नालाल पुत्र हेमराज निवासी ग्राम बमेड़, थाना बिल्सी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि 31 अक्टूबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में बंधी भैंसों के चारे में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। इससे उसकी दो भैंस व एक पड़िया की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आरोप है कि उसी रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसके खेत में लगी पांच बीघा शिमला मिर्च के पौधे भी उखाड़कर नष्ट कर दिये। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित की तहरीर पर थाना बिल्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक बिल्सी मनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.