बदायूँ 2 नवंबर ।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में लाइट के गड्ढे की खुदाई को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी नासिर पुत्र जावित निवासी मोहल्ला कबूलपुरा, थाना कोतवाली बदायूँ ने थाना प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर को दोपहर वह अपने घर पर था। उसी समय वलाकत पुत्र शराफत और शाहनवाज पुत्र वलाकत, मोवीन पुत्र वलाकत निवासीगण मोहल्ला कबूलपुरा थाना कोतवाली बदायूँ उसके घर के सामने लाइट का गड्ढा खोद रहे थे। जब उसने व उसकी पत्नी किशवरी ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने बुरी तरह लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज की।
बीच-बचाव में आये सुब्हान पुत्र नामालूम निवासी कबूलपुरा गौटिया के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की, जिसे उसके घर वाले इलाज के लिए बरेली ले गये हैं। बाद में ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। प्रार्थी के सिर और उंगली में चोट आई है।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और जांच उपनिरीक्षक मोहम्मद मतीन खान को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com