बदायूँ 2 नवंबर ।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गोटिया में उधार पैसे न देने पर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थिनी सबाना पत्नी नदीम निवासी कबूलपुरा गोटिया ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अक्टूबर को मोहल्ले का ही सलीम पुत्र अंसार उसके घर कुछ पैसे उधार मांगने आया था। पैसे न होने के कारण मना करने पर सलीम ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
आरोप है कि कुछ समय बाद जब उसका पुत्र घर पर आया तो सलीम अपने दो भाइयों के साथ आ गया और उसके पति के साथ भी मारपीट की।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक पवन कुमार को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com