
बरेली स्थानीय राधेलाल कंठीराम सरस्वती शिशु मंदिर, गांधीनगर, बरेली में आज भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सनातन कौशल विकास’ कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, जीवन मूल्यों तथा व्यावहारिक कौशलों से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजीव अग्रवाल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह, डॉ.अनिल गर्ग सेवानिवृत्ति डायरेक्टर आरवीआरआई विभाग प्रमुख सेवा भारती दिनेश शर्मा, मंत्री बाल कल्याण समिति दिनेश मलिक, सह मंत्री राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा मिलनी चाहिए, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक भी बनाए। सनातन संस्कृति में निहित ज्ञान, परंपराएं और जीवन दर्शन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ अनिल गर्ग ने सनातन कौशल विकास केंद्र के स्थापना पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री हरवीर सिंह ने कहा कि सनातन कौशल विकास जैसी पहल नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता, स्वावलंबन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना भी है।
उन्होंने विद्यालय परिवार को इस महत्वपूर्ण पहल के शुभारंभ के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में राजीव सक्सेना,ज्ञानेंद्र जी, पूजा बास, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, संरक्षक मुरारी लाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। परिचय प्रधानाचार्य भगवान शरण शर्मा ने कराया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अवनीश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के माध्यम से एयर कंडीशन वाशिंग मशीन घरेलू उपकरण आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com