5:29 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

*राजकीय महिला महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभागीय परिषद का पुनर्गठन*

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 2 नवम्बर 2026 को भौतिक विज्ञान विभागीय परिषद का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विषय के सभी सेमेस्टर की छात्राएँ उपस्थित रहीं। मतदान प्रक्रिया के माध्यम से बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा गौरवी साहू को परिषद का अध्यक्ष तथा कुमकुम बाला को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा खुशबू गुप्ता को सचिव एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिया शर्मा को उपसचिव निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सन्ध्या सक्सेना ने नवगठित परिषद के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विभागीय परिषद छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामूहिक सहभागिता एवं संगठनात्मक कौशल के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अन्य छात्राओं को भी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज एवं प्रयोगशाला सहायक श्री रोहित कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.