1:05 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, 10 हजार रुपये और मोबाइल भी ले जाने का आरोप

बदायूं में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, 10 हजार रुपये और मोबाइल भी ले जाने का आरोप

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी इलाके के एक गांव से करीब 18 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पिता के मुताबिक, युवक 29 अक्टूबर 2026 की रात उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवती अपने साथ 10 हजार रुपये नकद और टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी ले गई है।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक संजय गौड़ ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर BNS 2023 की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.