10:03 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

उदैया नगला में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, बाबा जंगपाल दास महाराज के घोड़े ने मारी बाजी

उदैया नगला में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, बाबा जंगपाल दास महाराज के घोड़े ने मारी बाजी

केशव गुप्ता

पूर्व विधायक दीपू भैया ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
उसावां (बदायूं)। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उदैया नगला में पारंपरिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। गांव के प्रतिष्ठित नागरिक विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए उसावां सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण पहुंचे। घोड़ों की तेज रफ्तार और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे 117 दातागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य उर्फ ‘दीपू भैया’ का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि अरुण प्रताप सिंह उर्फ ‘भोला भैया’ का भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि दीपू भैया और विशिष्ट अतिथि भोला भैया ने हरी झंडी दिखाकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मैदान में घोड़ों की रफ्तार और घुड़सवारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता में अस्धरमई के बाबा जंगपाल दास महाराज के घोड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता को 5,100 रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं पचदियोरा दीवान नगर के जबर सिंह यादव के घोड़े ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार मिलने पर उनके समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर शिवचंद्र डॉक्टर, पचदियोरा दीवान नगर के होराम सिंह यादव, जबर सिंह यादव सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
आयोजक विश्राम सिंह यादव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति और घुड़दौड़ के प्रति लोगों के उत्साह को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.